Brief By Newsbrief / 7:31 PM on 28 Jun 2025
औरंगाबाद :औरंगाबाद में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है.घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के आजाद बिगहा गांव की है.जहां मृतक सुनेश्वर भुइयां का शव पुलिस ने घर के एक कमरे से फंदे से झूलता हुआ बरामद किया है.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है.
आत्महत्या का स्वरूप देने को लेकर शव को फंदे से लटका
एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि मृतक की पत्नी का गांव के ही किसी अरबिंद नाम के युवक से प्रेम संबंध था.प्यार की राह में बाधक बन रहे पति को अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक साजिश के तहत उसकी पत्नी ने ही हत्या करा दी, और इसे आत्महत्या का स्वरूप देने को लेकर शव को फंदे से लटका दिया.उन्होंने कहा कि अनुसंधान अभी जारी है,जो कुछ भी तथ्य उभरकर सामने आएगा उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी रीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी अरविंद फरार हो गया है.