Back

भागलपुर: भागलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, धान के बोरे से शराब की बड़ी खेप बरामद

Brief By Newsbrief / 10:59 PM on 16 Jun 2025


भागलपुर:बिहार में शराब बंद है फिरभी राज्य के अलग अलग जिलों में बड़ी ही आसानी से जाम छलकाया जा सकता है. लेकिन अब बिहार पुलिस भी लगातार राज्य में शराब तस्करी पर नकेल कसने में लगी हुई है. इसी कड़ी में राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया जिसमें धान के बोरे के बीच छिपाकर भारी मात्रा में विदेशी शराब लाई जा रही थी. सूचना मिली थी कि साहेबगंज, झारखंड से एक ट्रैक्टर शराब छिपाकर ला रहा है. जिसके तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम ने आज सुबह करीब 9 बजे एनएच-80 सड़क पर शिवनारायणपुर थाना के मथुरापुर बाजार के पास ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त किया है. वाहन पर नंबर प्लेट भी मुजूद नही थी, साथ ही तलाशी में धान कि बोरी के नीचे छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की 396 बोतलें और बीयर की 192 कैन बरामद हुई है.

 

वहीं ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कि जा रही है.

Read more on Newsbrief