Back

पटना अटल पथ हादसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, ड्राईवर अब भी फरार

Brief By Newsbrief / 7:50 PM on 12 Jun 2025


पटना :बीती रात राजधानी पटना के अटल पथ पर एक हैरान करनेवाला हादसा हुआ जहां वाहन चेकिंग के दौरान एक बेकाबू कार ने चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया. जिसमे ईलाज के दौरान गुरुवार की सुबह एक महिला पुलिसकर्मी की मौत भी हो चुकी है, वहीं यह हादसे का वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों का कलेजा कांप उठा.

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस मामले की कार्रवाई तेज की , जहां अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.आपको बताये कि मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं ड्राइवर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

पढ़ें कहां के रहनेवाले है सभी आरोपी

वहीं पुलिस ने गाड़ी की पहचान भी कर ली है,निखिल राज नाम के शख्स के नाम से यह गाड़ी रजिस्टर है. पुलिस की माने तो सभी गिरफ्तार आरोपी फुलवारी के रहने वाले है.जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है.

Read more on Newsbrief