Back

बिहार से दिल्ली जा रही एसी स्लीपर बस में लगी आग, 2बच्चों सहित 5 की जलकर मौत

Brief By Newsbrief / 4:52 PM on 15 May 2025


लखनऊ  : बड़ी खबर यूपी की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां गुरुवार तड़के किसान पथ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में 2 बच्चे, 2 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल है. बताया जा रहा कि बस में करीब 80 यात्री सवार थे और यह बस बिहार से दिल्ली जा रही थी. इस घटना के बाद एक किमी तक आग लगी बस सड़क पर दौड़ती रही.

जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक बस में सबसे पहले धुआं भरने लगा और कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं. उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई. उन्होंने बताया कि आग लगते ही बस का ड्राइवर और कंडक्टर बस से कूदकर भाग गए. ड्राइवर की सीट के पास एक अतिरिक्त सीट थी, जिसकी वजह से यात्रियों को उतरने में दिक्कत हुई. कई यात्री फंसकर नीचे गिर गए और बाहर नहीं निकल सके.

 

स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी सूचना

आग लगते ही आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जब बचाव दल अंदर पहुंचा तो उन्हें 5 यात्रियों के जले हुए शव मिले.

Read more on Newsbrief