Back

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज,तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना

Brief By Newsbrief / 4:54 PM on 15 Apr 2025


पटना :बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.जहां  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है. इसी कड़ी में आज दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवऔर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गेआमने-सामने मिलकर बात करेंगे और रणनीति  तैयार करेंगे.

 

 

तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर राजद में नाराजगी

 

मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की संभावना है.इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो चुकी हैं.आज के बैठक में सीट बंटवारे का फार्मूला और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर सीधी बातचीत होगी.  

जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव को महागठबंधन की ओर से  मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी. लेकिन कांग्रेस नेताओं के द्वारा तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर नकारात्मक जवाब दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल में नाराजगी है .तेजस्वी यादव सोमवार देर रात पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए. जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बैठक के बाद सब साफ  होगा. अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी.

Read more on Newsbrief