Back

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 15,000 का इनामी दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 10:14 PM on 02 Apr 2025


बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 15000 के इनामी दो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए अपराधी के पास से दो देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है. यह गिरफ्तारी लोहिया नगर थाने की पुलिस ने आनंदपुर से की है. इस घटना के संबंध में सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों अपराधी संजीत कुमार और अरुण कुमार मोस्ट वांटेड हैं. साथ ही दोनों अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. जिसकी सूचना लोहिया नगर थाना पुलिस को लगी. जिसके बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी अभियान के तहत दोनों कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया.

डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि संजीत कुमार पर कई थाने में 10 से अधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, अरुण कुमार जो समस्तीपुर जिले का रहना वाला है, उस पर पटना जिले में लूट, डकैती, हत्या समेत आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.  उन्होंने बताया कि संजीत कुमार पर बेगूसराय में 15000 का इनाम रखा गया था. यह लगातार पुलिस को धूल झोंक कर फरार चल रहा था.

Read more on Newsbrief