Back

बकसर के बीएफसी रेस्टोरेंट में फायरिंग, पुलिस कर रही जांच

Brief By Newsbrief / 5:59 PM on 29 Mar 2025


बक्सर : बिहार के बक्सर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां बकसर के बीएफसी रेस्टोरेंट में असामाजिक तत्वों की ओर से फायरिंग की गई है.ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं सूचना  मिलने के बाद बक्सर के इंडस्ट्रियल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दो खोखे बरामद किए.वहीं इलाके की घेराबंदी कर पुलिस छापेमारी कर रही है.ट्रक चालको ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इंडस्ट्रियल थाना पुलिस टीम हाईवे 922 पर लगे सभी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Read more on Newsbrief