Back

कैमूर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 12 वर्षीय मासूम की मौत, स्थानिय लोगों ने की मुआवजे की मांग

Brief By Newsbrief / 7:34 PM on 27 Feb 2025


कैमूर :कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 30 रोड स्थित शुकुल पिपरा के समीप सड़क पार कर रहा 12 वर्षीय मासूम अंकित कुमार की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं घटना के बाद अक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. मृतक की पहचान शुकुल पिपरा गांव निवासी रविन्द्र पासी का 12 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद मौके पर मोहनिया पुलिस व प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास पहुंचे.जहां जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि दी गई है. पोस्टमार्टम के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी.

Read more on Newsbrief