Back

पटना के स्वास्थ्य विभाग की बदहाली की एक और तस्वीर,नसबंदी कराने गई महिलाओं का बेड लगा खुले में पेड़ के नीचे

Brief By Newsbrief / 4:39 PM on 20 Dec 2024


पटना:बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था किसी से भी छुपी नहीं है.यहां के अलग अलग जिलों से आए दिन सरकारी अस्पताल की बदहाली की तस्वीर सामने आती रहती है.एक बार फिर राजधानी पटना के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कि दुःखद तस्वीर सामने आई है.जहा विधि व्यवस्था में कमी के कारण मरीजो का आशियाना पेड़ बन चुका है.वही मरीजो के बेड़ो के नीचे पानी जमा होने से मरीजो की परेशानी बढ़ गयी.

 

नसबंदी कराने गई महिलाओं का पेड़ के नीचे लगाया गया बेड

 

जानकारी के अनुसार इलाके में ठंड बढ़ चुकी है. शाम होते ही लोगो को चादर तथा स्वेटर का सहारा लेना पड़ रहा है.इसी बीच पटना जिले के पालीगंज बाजार स्थित प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र में बुधवार को नसबंदी कराने के लिए महिलाएं जुटी थी.उन महिलाओं ने भवन के बाहर पेड़ के नीचे बेड पर नजर आयी. उनके बेडो के नीचे पानी जमा थी. समझा जा सकता है कि ठंड के मौसम में बेडो को ऐसे स्थान पर लगाई गई थी जिसके नीचे पानी जमा थी तथा ऊपर से पेड़ की छाया थी, न तो उन मरीजो को धूप की गर्मी मिल पा रही थी न ही उन मरीजो को ठंड से राहत.

 

ठंड से मरीजों को हो रही है परेशानी

 

 

वहां पर बैठी मरीजो ने बताया कि हम सभी नसबंदी कराने आये हैं लेकिन बैठने के लिए बेडो को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जहां सिर पर पेड़ की छाया तो बेडो के नीचे पानी जमा है. जिससे ठंड महसूस हो रही है. वही कुछ लोगो ने बताया कि यहां कोई देखरेख करनेवाला नही है.पानी की टँकी भरने के लिए मोटर चालू कर छोड़ दिया गया है. जिसके कारण पानी की टँकी भरकर एक घण्टे से पानी इधर उधर जमा हो रहा है. सभी स्वास्थ्यकर्मी तथा पदाधिकारी देख रहे है लेकिन किसी ने अभी तक ध्यान नही दिया.यहां तक कि पीएचसी प्रभारी ने भी इसपर ध्यान नही दिया.

Read more on Newsbrief