Back

बिहार में सड़कों के रख रखाव में आयेगी पारदर्शिता, सीएम नीतीश कुमार ने किया हमारा बिहार, हमारी सड़क’ ऐप लॉन्च

Brief By Newsbrief / 5:06 PM on 19 Dec 2024


पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ‘हमारा बिहार, हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया.ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत इस एंड्रॉयड मोबाइल ऐप का निर्माण किया गया है.इस ऐप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे संबंधित अधिकारियों को कर सकेंगे. मोबाइल ऐप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है.

इस तरह ऐप करेगा काम

आपको बताये कि यह ऐप पूरे बिहार में उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफार्म प्रदान करेगा. ऐप का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नेक संवाद से की है. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार के मुख्य सचिव के साथ कई पदाधिकारी रहे मौजूद रहे.आपको बताये कि हमारा बिहार, हमारी सड़क ऐप राज्य के 63 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की सूची प्रदान करेगा.इस ऐप में यूजर्स अपने प्रखंड की सड़क का चयन कर सकते हैं और गड्ढों या अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं.

ऐप के माध्यम से ग्रामीण सड़कों के रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी

वहीं इसके माध्यम से शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित अधिकारी उस समस्या को तय समय सीमा में हल करेंगे और समस्या समाधान की स्थिति को भी ऐप के माध्यम से अपडेट किया जाएगा.एक बार समस्या हल हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारी फिर मरम्मत स्थल की तस्वीर अपलोड करेंगे. इससे ग्रामीण सड़कों के रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी.

Read more on Newsbrief