Brief By Newsbrief / 10:18 PM on 04 Dec 2024
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू ने ओडिशा के जगन्नाथ धाम पुरी पहुंच कर भगवान जगन्नाथ का दर्शन किया.पूरा परिवार इस दौरान उनके साथ था. उनके पति ललित दास भी साथ थे. मालूम हो कि जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू ने जबरदस्त जीत दर्ज की है.
भाजपा विधायक पूर्णिमा के साथ और कौन थे जानिए
जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा दास साहू के ससुर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी परिवार के साथ थे. भाजपा विधायक ने कहा कि झारखंड और खासतौर पर अपने क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा है. झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए आएंगी.