Back

डेंगू, चिकनगुनिया के बाद बिहार में लंगड़ा बुखार का प्रकोप,कई जिलों से आ रही खबर

Brief By Newsbrief / 12:16 AM on 16 Oct 2024


बिहार: अभी देश के कई राज्यों में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अस्पताल में हर रोज डेंगू, चिकनगुनिया के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच बिहार में एक नए बुखार ने दस्तक दी है. इस बुखार को 'लंगड़ा बुखार' के नाम से जाना जा रहा है. बताया जा रहा है कि बुखार आने पर इसमें मरीज के पैरों में काफी तेज दर्द होता है जिससे उन्हें चलने में परेशानी होती है. इसी वजह से इसे लंगड़ा बुखार का नाम दिया गया है. यह बुखार बिहार के कई इलाकों में फैल गया है.

 

लंगड़ा बुखार के लक्षण 

 

इस बुखार के लक्षण की बात करें तो बुखार आने पर पैरों में तेज दर्द होता है.  घुटनों और एड़ियों में सूजन भी महसूस होती है. मरीजों को चलने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही शरीर में कमजोरी और थकान भी महसूस होती है. जब डॉक्टर से चेकअप करवाया जा रहा है तो इसमें ना तो डेंगू के और ना ही चिकनगुनिया के कोई सिम्टम्स दिख रहे हैं. इसमें नॉर्मल बुखार से भी अलग तरह के लक्षण दिखायी देते हैं. पटना के भी कई मोहल्ले में इस बुखार के मामले सामने आए हैं. 

 

क्या कहते हैं डॉक्टर 

 

इस बुखार के बारे में डॉक्टर का कहना है कि इसमें मरीज को चलने में काफी परेशानी होती है. पैरों में स्वेलिंग भी आ जाती है. यह बुखार लंबे समय तक परेशान कर सकता है. मरीज को ठीक होने में करीबन 10 से 15 दिन लग सकते हैं.

Read more on Newsbrief