Back

बिहार में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति, बेतिया में उफान मारती गंडक ने तोड़ा बांध

Brief By Newsbrief / 4:30 PM on 01 Oct 2024


बेतिया :लगतार हो रही है बारिश की वजह से बिहार की सारी नदियाँ उफान पर है.वही गंडक और कोसी ने शुद्ध बिहार में तबाही मचा रखी है.पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है.जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.वही बाढ़ की एक भयौह तस्वीर बेतिया जिले से सामने आई है,जहा गंड़क नदी ने फिर एक बांध तोड़ दिया है.

 

 

लगभग 70 फिट से अधिक बांध टुटा है

 

आपको बताये कि निचले इलाके में गंड़क नदी कहर बरपा रहीं है. चम्पारण पीडी रिंग बांध टूट गया है.दक्षिणी पटजीरवा के इमली ढाला के पास ब लगभग 70 फिट से अधिक बांध टुटा है. जिसकी वजह जल संसाधन  विभाग की लापरवाही बताये जा रही है.आपको बताये कि एक दिन पहले बगहा में भी बांध टुटा था जिसमे कार्यपालक अभियंता को निलंबित किया गया है. फिर आज बेतिया में भी बांध टूट गया है तटबंध की सुरक्षा की बात करने वाला जल संसाधन विभाग पर सवाल खडे हो रहें है .

 

बैरिया प्रखंड में अफरा तफरी का माहौल है

 

सोमवार की देर रात्रि साढ़े ग्यारह बजे बांध टुटा है बांध टूटने से बैरिया प्रखंड में अफरा तफरी का माहौल है. दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस सकता है. सूचना बीडीओ सीओ के साथ कई थाना की पुलिस पहुंची हुई है आस पास के गांव के लोग अपने अपने घरों के समान बाहर निकाल रहें है. ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर भय और दहशत का माहौल है.

Read more on Newsbrief