Brief By Newsbrief / 12:47 AM on 10 Sep 2024
एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने भर्ती निकाली है. एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विभिन्न आरसीएस हवाई अड्डों के लिए जूनियर कंसल्टेंट के पद के लिए आवेदन मांगे हैं.एएआई की यह भर्ती सेवानिवृत्त आईएएफ, भारतीय सेना,/भारतीय नौसेना, पीएसयू/एएआई अधिकारियों के लिए है.
एएआई भर्ती 2024 के लिए सेलेक्ट गए उम्मीदवार को 50000 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा. एएआई उम्मीदवारों की भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन करेगा. इंटरव्यू क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता द्वारा आयोजित किया जाएगा.
यहां होगी भर्तियां
एएआई भर्ती 2024 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंबिकापुर, उत्केला, राउरकेला, जयपुर, कैंप बेल बे, शिबपुर (डिगलीपुर) और कूच बिहार में तैनात किया जाएगा. एएआई की यह भर्ती न्यूनतम एक वर्ष के लिए है, जिसे एक और वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है.