Back

घर में रखे पुराने तांबे और पीत्तल के बर्तन नये जैसे चमक उठेंगे,अपनाएं ये ट्रिक्स

Brief By Newsbrief / 12:17 AM on 10 Sep 2024


सभी के घरों में कई तरह के धातुओं का उपयोग किया जाता है.कई घरों में स्टील, एल्युमीनियम तो कहीं कांच के बर्तन का इस्तेमाल किया जाता है.तो वही कई घरों में कांसा और पित्तल के बर्तन का इस्तेमाल भी किया जाता है.स्टील के बर्तनों को तो साफ करना मुश्किल नही है लेकिन पीतल और तांबे के बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है.

इस ट्रिक से तांबे और पीत्तल के बर्तन करें साफ

स्टील के बर्तनों को और कांच के बर्तनों को जितनी आसानी से साफ किया जा सकता है.उतना ही मुश्किल तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने में लगता है क्योंकि तांबे और पीतल के बर्तनों से कुछ नहीं बर्तन को साफ करने में काफी मुश्किल होती है.आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स बताने वाले हैं जिससे आप बहुत ही आसानी से अपने पित्तल और तांबे के बर्तन को साफ कर सकते हैं, जिससे यह चमक उठेंगे.

सिट्रिक एसिड से बर्तन करें साफ

पित्तल और तांबे के बर्तन को साफ करने के लिए खट्टी चीजों  जैसे नींबू और इमली का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन सिट्रिक एसिड भी काफी कारगर साबित होता है.इसके लिए आपको  एक चम्मच सिट्रिक एसिड यानी की नींबू का रस डाले और  एक चम्मच नमक भी डाले.दोनो को अच्छे से मिक्स कर ले.एक दूसरे बर्तन में साफ पानी ले और पित्तल के बर्तन को साइट्रिक एसिड वाले पानी में कुछ देर तक डुबा कर रख दे.अब किसी ब्रश या कपड़े से जोर से रगड़ के इस बर्तन को साफ करें.पीतल के बर्तन  नया जैसे चमकने लगेंगे.

Read more on Newsbrief