Back

शारीरिक अक्षमता भी भक्ति के मार्ग में बाधक नहीं,एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद भी बिहारशरीफ के अनमोल जा रहे बाबाधाम

Brief By Newsbrief / 9:22 PM on 03 Aug 2024


देवघर: देवघर में 22 जुलाई से शुरू हुए राजकीय श्रावणी मेला का आज 13  वां दिन है।अभी तक लगभग 15 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर सुलभ और सुरक्षित जलापर्ण किया है।बिहार से झारखंड में प्रवेश करते ही कांवरियों को उनकी हर सुविधाओं का ख्याल सरकार और जिला प्रशासन द्वारा रखी जा रही है।यही कारण है कि महज 10 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने जलार्पण औऱ पूजा अर्चना कर चुके है.

एक पैर से जा रहे है जल चढ़ाने

सावन के महीने में लाखों शिव भक्त भोलेनाथ को जल अर्पण करने रोजाना सुल्तानगंज से पैदल देवघर जाते हैं. लेकिन बिहारशरीफ के रहने वाले अनमोल एक पैर से सुल्तानगंज से देवघर की 105 किलोमीटर की लम्बी दूरी पैदल तय कर भोलेनाथ को जल चढ़ाने जा रहे हैं. हादसे में अपना एक पैर खोने के बाद भी अनमोल ने  अपना हौसला नहीं खोया है. कच्ची काँमरिया पथ पर अन्य श्रद्धालुओं के साथ अनमोल कदम से कदम मिलाकर देवघर की ओर बढ़े चले जा रहे हैं. आप भी देखिये भगवान भोलेनाथ के इस अनोखे भक्त को.

पहली बार जा रहे है देवघर

एक पैर  से लाचार होने के बावजूद भी आलोक ने हार नहीं मानी , वो इस बार पहली दफा  बाबा धाम की यात्रा कर रहे हैं. उनका  मानना है कि वहाँ जाने के बाद हर  किसी की मनोकामना पूर्ण होती है. इस वजह से इस बार मैं भी बाबा केदार्शन के लिए जा रहा हूँ.

 

Read more on Newsbrief