Back

गोपालगंज में दिन-दहाड़े हुई फायरिंग, अपराधियों ने बालू व्यवसाई को गोली मार किया घायल

Brief By Newsbrief / 1:16 AM on 31 Jul 2024


गोपालगंज :गोपालगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियो ने गिट्टी व बालू व्यवसायी को गोली मार दी.वहीं गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए सिवान की तरफ फरार हो गए. गोली लगाने से घायल व्यवसायी को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया.जहां चिकित्सको ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है.घटना आज दोपहर मीरगंज थाना के इस्लामिया स्कूल के समीप की है.घायल व्यवसायी का नाम दिलीप शर्मा है.यह ऊँचाकगाव थाना के नारायणपुर निवासी बसंत शर्मा का पुत्र है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बताया जाता है कि मीरगंज थाना के इस्लामिया स्कूल के समीप दिलीप शर्मा का गिट्टी व बालू दुकान है.दिलीप शर्मा अपने दुकान पर बैठा थे.तभी बाइक पर सवार दो अपरधियो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और फरार हो गये.इस घटना के बाद मौके पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से अपराधियो की पहचान कर अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है.

पढ़ें मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि मीरगंज में एक बालू व्यवसायी को गोली मारने की सूचना मिली है.प्रथम दृष्टया आपसी विवाद है.अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है.जल्दी ही अपराधियो को गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

Read more on Newsbrief