Brief By Newsbrief / 9:58 PM on 24 Jul 2024
बिहार :बिहार के मोतिहारी मे दिन दहाड़े बेखोफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक गोली मार कर 8 लाख रुपए लूट लिया और भाग निकले . इस घटना में रुपए ले जा रहे सीएसपी संचालक के पेट में गोली लगी है जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है ।घटना नगर थाना छेत्र के देवराहा बाबा चौक की है .
क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि फिनो बैंक का सीएसपी संचालक अजय कुमार फ़्लिपकार्ट ऑफिस से आठ लाख रुपए बाइक के डिक्की में रख कर अपने बैंक में जमा करने जा रहा था तभी पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियो ने अजय कुमार पर हमला बोल दिया और गोली चला दिया जिससे अजय के पेट में गोली लगी जिस कारण अजय बाइक छोड़ कर पीछे भागा तभी अपराधी उसकी बाइक लेकर भाग निकले जिसमे आठ लाख रुपए रखे हुए थे .
जांच मे जुटी पुलिस
इस बिच घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिकसे बाद मौके पर पहुचकर पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कार्य जहाँ इलाज चल रहा है . घटना के संबंध में बताया जाता है कि फिनो बैंक का संचालक अजय कुमार फिल्पकार्ट ऑफिस से 8 लाख रुपए लेकर लखौरा स्थित अपने बैंक में जमा करने जा रहा था तभी यह लूट की घटना घटित हुई है .
बहरहाल मौके पर पहुँच कर सदर ए एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज का जाँच किया गया है ताकि अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा सके ।