Back

कटिहार सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में, डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से गई एक मरीज की जान

Brief By Newsbrief / 12:14 AM on 19 Jul 2024


कटिहार : कटिहार सदर अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है. यहां आए दिन डॉक्टरों व नर्सों की लापरवाही से कोई न कोई मरीज अपनी जान गवां रहा है. ऐसे में इनकी लापरवाही का एक और मामला सामने आया है. एक बार फिर सदर अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही ने आज एक मरीज की जान ले ली. कटिहार नगर थाना क्षेत्र के डहेरिया के रहने वाले हीरा मलिक को उनके परिजनों ने कमजोरी की शिकायत पर कटिहार सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. जिसके बाद मरीज की मृत्यु हो गई. वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर और नर्स द्वारा गलत इंजेक्शन देने के कारण ही मरीज की मौत हुई है.

आए दिन देखने को मिलती है इस तरह की शिकायत

बता दें कि, कटिहार सदर अस्पताल में डॉक्टर और नर्स की लापरवाही से मरीजों की मौत का यह कोई पहला मामला नहीं है. इस तरह की शिकायत आए दिन देखने को मिलती है. गलत इलाज की वजह से आज एक और मौत ने सदर अस्पताल की इलाज की प्रक्रिया पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. ऐसे में यह जरूरी है कि यहां के डॉक्टर और स्वाथकर्मी संवेदनशील बने, ताकि इलाज के लिए भर्ती मरीजों को सही लाभ मिल सके न की मौत.

Read more on Newsbrief