Back

नालंदा में बीडी फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान,आसपास के इलाके मे मचा हड़हड़कंप

Brief By Newsbrief / 6:30 PM on 05 Jul 2024


नालंदा:नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के हैदरगंज कड़ाह  स्थित एस के बीड़ी फैक्ट्री अचानक धूँ-धूँ कर जलने लगी।अचानक तेज धुँआ और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।आग और धुँआ इतनी तीव्र थी कि कोई भी पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, बहीं आसपास के लोगों के द्वारा फौरन आगलगी की सूचना दमकल विभाग को दी गई ।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी चार गाड़ियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घंटों तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मगर तबतक बीड़ी फैक्ट्री में तैयार 6 लाख 41 हजार बीड़ी का बंडल राख हो गया,बहीं फैक्ट्री में रखा कच्चा माल भी राख हो गया।

 

क्या है आग लगने का कारण

फैक्टी के मुंशी मो शलिम ने बताया कि आग लगने का कारण भठ्ठी है,लगता है कि चिंगारी तैयार माल के सम्पर्क में आ गया जिससे आग लग गया है।बताया कि इस आगलगी से करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन कोई भी मजदूर हताहत नहीं हुआ है।उन्होंने बताया कि सभी मजदूर खाना खाने चले गए थे, दो तीन लोग ही थे जो फैक्टरी से बाहर थे,अचानक धुआं निकलने लगा,लेकिन धुआं इतना तीव्र था कि अंदर दाखिल होना सम्भव नही था,जिसके कारण आग पूरे फैक्ट्री में फैल गई।वता दें कि हैदर गंज कड़ाह की आधे से अधिक की आबादी का मुख्य व्यवसाय बीड़ी का ही है और इस फैक्ट्री के ऊपर ही लोग निर्भर है, ऐसे में बीड़ी फैक्ट्री में आगलगी की घटना से लोगों को काफी क्षति पहुंची है.

फैक्ट्री मे सुरक्षा के नहीं  है कोई इंतजाम

वहीं मौके पर आग पर काबू करने पहुंचे अग्निशामक बिभाग के पदाधिकारी राबिंद राम ने कहा कि यदि अग्निशामक यंत्र फैक्ट्री में होता तो नुकसान से बचा जा सकता था।बताया कि फैक्ट्री होने के बाबजूद भी फैक्ट्री मालिक के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई उपाय नहीं किया गया है, न तो  अग्निशामक बिभाग से कोई लाइसेंस ली गयी है और न ही अग्निशमन यंत्र लगाया गया है. जबकि हमलोगों बार बार लोगों से अपील कर रहे हैं कि कोई भी दुकान या फैक्ट्री  सुरक्षा यंत्र अवश्य लगाएं. बताते चले कि इस बीड़ी फैक्ट्री में बीड़ी निर्माण कर कोलकत्ता सहित अन्य राज्य में सप्लाई की जाती है.

 

Read more on Newsbrief