Brief By Newsbrief / 4:55 PM on 05 Jul 2024
सीवान :बिहार के सिवान जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खौफनाक घटना सामने आई हैं.जहां जल्लाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और मां को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है.वहीं चाकू लगने से पिता गंभीर रूप से घायल है.जिसे सीवान सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है.
इस वजह से दिया गया घटना को अंजाम
जानकारी के मुताबिक टेंट का सामान रखने को लेकर बड़े भाई और छोटे भाई में विवाद हुआ था.जिसके बाद आरोपी बड़े भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है.घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बलेथा बाजार की है.
बचाने गए पिता को भी चाकू गोदकर किया घायल
मृतक की पहचान बलेथा बाजार निवासी शिवनाथ शाह की पत्नी सुशीला देवी और पुत्र सूरज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. जबकि घायल पिता शिवनाथ शाह की स्थिति गंभीर बनी हुई है.बताया जा रहा है कि छोटा भाई सूरज कुमार टेंट का सामान रख रहा था. जिसमें एक पाइप नीचे गिर गया, तभी आरोपी बड़ा भाई अवधेश शाह अपने बेटे आलोक कुमार के साथ मिलकर चाकू से छोटे भाई के गर्दन पर हमला कर दिया.जिससे भाई खून से लथपथ हो कर गिर गया. वहीं बीच बचाव करने पहुंची मां को भी चाकू से हमला कर दिया. मां और भाई दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं.