Back

सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल के अपह्रत व्यवसाई को कराया मुक्त, तीन आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 5:58 PM on 14 May 2024


सीतामढ़ी :बिहार की सीतामढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने नेपाली व्यवसायी के अपहरण मामले का खुलासा किया है. आपको बताएं कि भारत के कुछ अपराधियों ने नेपाली के एक व्यवसायी का अपहरण कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है.

 

गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों में एक नेपाल का रहनेवाला है

 

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए तीनों बदमाशों में एक नेपाल का रहनेवाला है, तो वहीं दो बदमाश बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहनेवाले है.वही पुलिस ने अपहरण किये गये नेपाली व्यवसायी को सकुशल बरामद कर नेपाल सरकार को सौंप दिया है.

 

पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या कहा

 

इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि बथनाहा एसडीपीओ सदर आशीष रंजन को सूचना मिली थी कि नेपाल के गालिछ बाजार निवासी व्यवसाई रमेश दमई का अपहरण हुआ था, जिसके बाद व्यवसायी को पुलिस ने बथनाहा थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव से बरामद किया गया है.

Read more on Newsbrief