Back

इस साल सोमवती अमावस्या 8 अप्रैल को, इन चार राशियों के लिए है खास अवसर

Brief By Newsbrief / 11:04 PM on 05 Apr 2024


हिंदू धर्म में अमावस्या पूर्णिमा और एकादशी का  बेहद खास महत्व माना जाता है, लेकिन सभी में सोमवती अमावस्या का बहुत ज्यादा महत्व है. हर साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या पर पड़ती है. इस साल 8 अप्रैल सोमवार को सोमवती अमावस्या पड़ेगी.इस दिन  दान का खास महत्व माना जाता है.इस दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद दान पुण्य करना चाहिए.

 

इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत

 

वहीं सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव का बड़ा ही महत्व माना जाता है.इसलिए इस दिन भगवान शंकर की उपासना करनी चाहिए.वहीं इस बार की सोमवती अमावस्या पर बड़ा ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है, जिसकी वजह से कई राशियों की किस्मत चमकेगी, क्योंकि इस दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण का सहयोग बनेगा,तो आईए जानते है कि सोमवती अमावस्या किन राशियों के लिए शुभ रहेगी.

 

 

वृषभ राशि

 

वृषभ राशि के लोगों के लिए सोमवती अमावस्या गुडलक लेकर आया है. क्योंकि कई सालों बाद बनने जा रहे दुर्लभ संयोग की वजह से इस राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं, वहीं नौकरी करनेवाले लोगों के लिए भी अच्छी खबर मिलनेवाली है,वहीं बिजनेस करनेवाले लोगों को भी लोभ होगा.इसके साथ ही आर्थिक परेशानी दूर होगी.

 

 

कन्या राशि

 

कन्या राशि के लिए भी सोमवती अमावस्या शुभ साबित होगा,क्योंकि सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण की वजह से जीवन में खुशी आएगी,वहीं नौकरी करनेवाले  लोगों को प्रमोशन प्राप्त होगा, वहीं विवाह का भी शुभ संयोग बनने जा रहा है.वहीं रुका हुआ कार्य भी बनेगा.

 

 

 

तुला राशि

 

सोमवती अमावस्या तुला राशि के लोगों के लिए विशेष है, क्योंकि बिजनेस में लाभ प्राप्त होगा, तो वहीं आर्थिक परेशानी की समस्या भी दूर होगी.इसके साथ ही रुका हुआ कार्य भी पूरा होगा.

 

कुंभ राशि

 

इस साल की सोमवती अमावस्या कुंभ राशि के लोगों के लिए भी खास है, क्योंकि विशेष संयोग की वजह से इस राशि के लोगों के जीवन में सुख की प्राप्ति होगी.सेहत अच्छी होगी, तो वहीं धार्मिक यात्रा का भी संयोग बनेगा.

Read more on Newsbrief