Back

हाजीपुर जेल में कैदियों के बींच मारपीट में एक कैदी की मौत,जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल

Brief By Newsbrief / 10:57 PM on 05 Mar 2024


हाजीपुर  : बिहार के हाजीपुर मंडल कारा से गैंगवार की घटना सामने आई है. जिसमें एक कैदी की मौत हो गई है. वहीं इस घटना के बाद जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है. दूसरी औऱ पुलिस के अधिकारियों का भी जेल में पहुंचना शुरू हो गया है. फिलाहल इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमें में खलबली मच गई है.

मिली जानकारी के अनुसार हत्या के आरोप में जेल में बंद एक कैदी की दूसरे हत्यारोपी के साथ मारपीट हो गई थी. जिसमें एक कैदी बुरी तरह से घायल हो गया. जिसके बाद जेल के अधिकारियों ने घायल कैदी को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक कैदी सदर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है. जिसकी पहचान अशोक राय पिता रामवृक्ष राय  के रूप में की गई है.  

जांच में जुटी पुलिस

वहीं जेल में हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. आनन फानन में हाजीपुर नगर थाने में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी गौरव कुमार यादव ने बताया कि मारपीट में कैदी की मौत हुई है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है.

जेल में हत्या की यह दूसरी घटना

आपकों बता दें कि हाजीपुर मंडल कार में कैदी की यह पहली घटना नहीं है. इस से पहले भी एक कैदी की जेल के अंदर दूसरे कैदी द्वारा हत्या कर दी गयी थी . ऐसे में हाजीपुर मंडल कारा के जेल प्रशासन पर बड़ा सवाल खड़ा होता है.

Read more on Newsbrief