Back

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पहुंची किशनगंज, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह से किया स्वागत

Brief By Newsbrief / 10:26 PM on 29 Jan 2024


किशनगंज  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार के किशनगंज पहुंची है. जहां गर्म जोश के साथ कांग्रेस  औऱ राहुल गांधी के समर्थकों ने उनका स्वागत किया. बता दें कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज बिहार-बंगाल सीमा के फरीमगोड़ा  पहुंची है. जहां कांग्रेस नेताओ ने उनका स्वागत किया. चेकपोस्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सहित कांग्रेस के स्थानीय सांसद डॉ जावेद आजाद,छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,इमरान प्रतापगढ़ी सहित तमाम नेता मौजूद थे.

राहुल गांधी ने नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया स्वीकार

इस दौरान मौके पर राहुल गांधी ने मौजूद सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. उसके बाद वाहन के जरिए राहुल गांधी की यात्रा खगड़ा स्थित असफाक उल्लाह खान स्टेडियम पहुंची है.बता दें कि राहुल गांधी की एक झलक देखने के लिए सड़क के दोनो और समर्थको की लंबी कतार देखी गई है. सभी कांग्रेस नेता के स्वागत के लिए परंपरागत नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे. वहीं यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया था. जिला पदाधिकारी तुषार सिंघला ,एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु सहित तमाम वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Read more on Newsbrief