Back

बिहार की इस शिक्षिका का वीडियो हो रहा वायरल, बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने को लोग खूब कर रहे पसंद

Brief By Newsbrief / 10:33 PM on 18 Jan 2024


भागलपुर :भागलपुर जिला के नवगछिया की एक शिक्षिका ने साबित कर दिया कि यदि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम कठिन नहीं होता. हेमलता चौहान के पढ़ाने का अंदाज बच्चों को खूब भा रहा है, शिक्षिका हेमलता चौहान के पढ़ाने के अनोखे अंदाज की चर्चा आज सभी की जुबान पर है. वह हर दिन नए नए प्रयोग कर बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराती हैं, जिससे बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं.

 

पढ़ाने का ये तरीका जमकर सुर्खियां बटोर रही है

 

बिहार में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका शायद ही बेहतर देखने को मिल पाता है लेकिन पढ़ाने का ये तरीका जमकर सुर्खियां बटोर रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, भागलपुर जिले के नवगछिया नगर परिषद के फुलचंद मध्य विद्यालय की शिक्षिका हेमलता चौहान के पढ़ाने के तरीके के लोग कायल हो गए हैं.

 

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है

 

वायरल वीडियो में शिक्षिका छात्रों से काफी सुरीले और मजाकिया अंदाज में गाने गा कर गुड मार्निंग कहने के लिए सिखा रही है और छात्र भी मस्ती से उसे सीख रहे हैं. इसी दौरान साथी शिक्षिका ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो खूब वायरल हो रहा है. शिक्षिका तीसरी से पांचवी कक्षा के बच्चों को वह सिखा रही है जो सरकारी विद्यालयों में शायद आठवीं तक में बच्चे सीख पाते हैं.

Read more on Newsbrief