Back

जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणोंं का हमला,पुलिस सहित कई अधिकारी घायल

Brief By Newsbrief / 5:40 PM on 09 Jan 2024


मोतिहारी:बिहार के मोतिहारी जिले में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर हमला हुआ है. जिसमे अंचलाधिकारी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को गंभीर चोट लगी है, वहीं इसके साथ पुलिसवाले भी घायल हो गए हैं. सभी घायलों का ईलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.ये पूरी घटना  ढाका थाना क्षेत्र के गहई पंचायत के विक्रमपुर गांव की है, जहां अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक टीम पर गांव के लोगो ने हमला बोल दिया.  जिसमें हंगामा हुआ और इस बीच गांव के कुछ लोग प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया.

 

ज्वाइंट प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी

 

मिली जानकारी के मुताबिक विक्रमपुर गांव में ज्वाइंट प्रशासनिक टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी, जिसका विरोध गांव वाले करने लगे. गांववाले प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगा रहे थे, और इस बीच जब अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू हुए तबतक काफी संख्या में महिलाएं उग्र हों गई और टीम पर हमला बोल दिया. जिसमे पत्थरबाजी भी हुई इस बीच  पुलिस के साथ साथ अधिकारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके साथ ही लोगो ने जेसीबी को भी तोड़ दिया.इस बीच प्रशासन को पीछे हटना पड़ा.

 

डीएसपी ने बताया कि इस घटना में आठ पुलिस कर्मी घायल हुए है

इस मामले में सिकरहना डीएसपी ने बताया कि इस घटना में आठ पुलिस कर्मी घायल हुए है.साथ ही अधिकारियो को भी चोट आई है, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.बहरहाल इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा तीन लोगो को हिरासत में लिया गया है. साथ ही अन्य  उपद्रवियों को चिन्हींत कर आगे कि कार्रवाई की जा रही है.

Read more on Newsbrief