Back

बेगूसराय में जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील, गोलीबारी में 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Brief By Newsbrief / 6:33 PM on 16 Dec 2023


बेगूसराय :बिहार में जमीन के विवाद में हत्या और मारपीट कोई नई बाच नहीं है. वहीं शनिवार के दिन बेगूसराय जिले में जमीन विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई है. इसमे तीन लोगों को गोली लगी है. जिनको गंभीर अवस्था में बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज चल रहा है. गोलीबारी शुरू होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोग इधर-उधर जान बचाकर भागने लगे.

 

जमीनी विवाद में जमकर गोलीबारी

 

आपको बताये कि फायरिंग की पूरी घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के संजात गांव की है. घायल व्यक्ति की पहचान संजात गांव के रहनेवाले देवराज कुमार, हेमंत कुमार झा और राम उदय साह के रूप में की गई है.मामले पर  घायल हेमंत कुमार झा ने बताया है कि उनका भतीजा शिवकुमार के साथ दो कट्ठा जमीन का विवाद कई बरसों से चल रहा है. आज वो अपने घर के पास टहल रहे थे, तभी भतीजा शिव कुमार और उसकर सहयोगी आये और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.वहीं गोली चलते ही अपना जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे तभी एक गोली जांघ में लग गयी. वहीं राह चलते राहगीर को भी एक गोली लग गई और छत पर खड़ा होकर देख रहे हैं उसको भी गोली लग गई.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

 

वहीं घायल ने बताया कि शिव कुमार जबरन जमीन पर कब्जा करना चाहता है और नहीं होने पर जान से मारने की लगातार धमकी देती है. वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.

Read more on Newsbrief