Back

कोर्ट की सुरक्षा में चूक ,दिनदहाड़े दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार नाम के कैदी की हत्या

Brief By Newsbrief / 10:37 PM on 15 Dec 2023


 बिहार में कोर्ट की सुरक्षा में फिर से बड़ी चूक सामने आई है, जहां दिनदहाड़े दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार नाम के कैदी की हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार कैदी को बेऊर जेल से पेशी के लिए लाया गया था. वहीं उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.  घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, बिहटा के सिकंदरपुर निवासी रजन सिंह का पुत्र छोटे सरकार उर्फ अभिषेक कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बिहटा थाना में आधा दर्जन मारपीट, छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं. नौबतपुर मसौढ़ी एवं जहानाबाद थाना में हत्याकांड का आरोपी था. पूर्व विधायक के स्वजनों के हत्याकांड में छोटे सरकार अपने बड़े भाई राहुल कुमार के साथ जेल में बंद था. अन्य विवरण की प्रतीक्षा है.

Read more on Newsbrief