Back

पुर्णिया के साइबर अपराधियों का नेपाल और पाकिस्तान कनेक्शन,तीन अपराधी गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 5:14 PM on 09 Dec 2023


पूर्णिया :बिहार के पुर्णिया पुलिस ने पाकिस्तान कनेक्शन के तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनका कनेक्शन पाकिस्तान और नेपाल से बताया जाता है.एसपी आमिर जावेद ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधी अररिया जिले के है. जिनका नाम शाहनवाज, साकिब और सुशील कुमार है. यह तीनों अपराधी पिछले एक  साल से साइबर क्राइम का धंधा करते थे.

 

50 लाख रुपया भेजे जाने की अब तक सूचना मिली है

 

वहीं जानकारी मिली है कि इनलोगों ने नेपाल में अपना खाता खुलाया हुआ था, और उस खाता पर साइबर क्राइम का रुपया जमा करते थे. और वहां से पाकिस्तान के एक खाता पर रुपए भेजा जाता था, 50 लाख रुपया भेजे जाने की अब तक सूचना मिली है. हालांकि इसकी गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि इसका कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं है.  क्या ये लोग पाकिस्तान आते जाते थे. इनका किस किस से मिलना है. इसके गिरोह में और कौन-कौन लोग हैं. सभी मामलों पर पुलिस जांच कर रही है.

 

इनके पास से 96 हजार रुपए, 6 मोबाइल, दर्जनों एटीएम कार्ड और, कई कागजात भी बरामद

 वहीं पुलिस ने इनके पास से 96 हजार रुपए, 6 मोबाइल, दर्जनों एटीएम कार्ड और, कई कागजात भी बरामद हुआ है. गिरफ्तार साइबर अपराधी साकिब ने कहा कि वे लोग नेपाल से भारत रुपया भेजते थे ना कि पाकिस्तान से.उन्होंने साइबर अपराध करने की बात भी स्वीकार किया है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more on Newsbrief