Back

बिहार में अब नेता की गाड़ी से शराब की तस्करी,RJD का बैनर लगी गाड़ी में मिली शराब

Brief By Newsbrief / 10:21 PM on 28 Oct 2023


मोतिहारी(MOTIHARI): नीतीश कुमार के शराब बंदी वाले बिहार में अब नेता ही शराब तस्कर के काम में जुट गए हैं. तभी तो बिहार के मोतिहारीं में पुलिस ने राजद नेता के कार से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. जिस गाड़ी से शराब जब्त की गई है उसपर राजद के जिला सचिव का बोर्ड लगा हुआ है. साथ ही गाड़ी में सचिव का बोर्ड लगा हुआ है. साथ ही गाड़ी में राजद का झंडा भी लगा हुआ है.  गाड़ी में जो नंबर प्लेट लगा हुआ है उसके अनुसार यह गाड़ी सुशील यादव का है. हलाकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. 

 

लगभग 395 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

 

बताया जाता है जी जिलाधिकारी के विशेष निर्देश पर उत्पाद विभाग और थाना द्वारा शराब कारोबार के रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्यवाई की जा रही है. इसी दरम्यान मधुबन पुलिस चकिया पुलिस  और उत्पाद टीम द्वारा मोतिहारीं - मुजफ्फरपुर के बीच नेशनल हाइवे पर विशेष जाँच चलाया जा रहा था. तभी पुलिस को एक आल्टो कार पर सक हुआ जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू किया. पुलिस को पीछा करते देख ड्राइवर ने कार को एक गांव में घुसा दिया और कार को छोड़ भाग निकला. इस बीच पुलिस ने कार को जब्त कर लिया. और जब जांच की गई तो कार में लगभग 395 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त किया.

 

मामले की हो रही जांच 

 

इस मामले में जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक  दीपक कुमार सिंह ने बताया कि  जब्त गाड़ी में लगे नेम प्लेट और राजद के झंडा लगे होने की जाँच की जा रही है. साथ ही तस्कर की भी पहचान की जा रही है.

Read more on Newsbrief