Back

दर्दनाक हादसा: स्कूल परिसर में वैन ने 4वर्षीय बच्ची को कुचला,स्थिति गंभीर

Brief By Newsbrief / 1:08 PM on 10 Oct 2023


उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक प्राइवेट स्कूल के LKG में पढ़ने वाली 4 साल की बच्ची को स्कूल के ही अंदर वैन से कुचल दिया गया.बच्ची को बेहद नाजुक हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

पूरी घटना

 

मामला कुंदरकी स्थित अल बरूर एकेडमी का है. कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले मोहम्मद अजीम की 4 साल की बेटी आयजा अली अल बरूर एकेडमी में एलकेजी में पढ़ती है. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को वह स्कूल गई थी तभी सूचना मिली कि उनकी लड़की को चोट लग गई है.  लेकिन जब उन्होंने पूरे मामले का पता किया और सीसीटीवी फुटेज देखा तो मैजिक वैन से उसे कुचल दिया गया था. जिसके बाद अफरा तफरी मच गई और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

 

पिता ने इस घटना के बारे में बताया कि जब यह घटना हुई तो टीचरों ने उन्हें यही बताया था कि आपकी बच्ची गिर गई.  लेकिन जब पिता पहुंचे तो वहां सीसीटीवी देख उनके होश उड़ गए. 

 

मामले की हो रही जांच

 

घटना के बारे में जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह का कहना है इसमें अभी मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि स्कूल के ही वैन से स्कूल परिसर में बच्ची का एक्सीडेंट हुआ है और बच्ची हॉस्पिटल में एडमिट है. इस प्रकरण की जांच के लिए हमने जांच टीम गठित की है जो जांच करेगी.

Read more on Newsbrief