Back

लिफ्ट देने में बरतें सावधानी,अज्ञात युवक को लिफ्ट देना एसएसबी जवान को पड़ा महंगा

Brief By Newsbrief / 5:49 PM on 21 Aug 2023


बगहा(BAGHA):सोमवार के दिन यानी 21 अगस्त को बिहार के बगहा जिला में  एक एसएसबी जवान को अज्ञात युवक  को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया.जहां अपराधियों ने लिफ्ट माँगने के बाद एसएसबी जवान को जख्मी कर बाइक छीन लिया.वही इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

 

 

अज्ञात युवक  को लिफ्ट देना एसएसबी जवान को पड़ा महंगा

 

 

आपको बता दें कि पूरा मामला बगहा  जिले के रामनगर थाना क्षेत्र की है. जहां शनिवार की शाम रामनगर मठिया मुख्य सड़क के हरपुर गांव के पास अज्ञात अपराधी ने एक एसएसबी जवान को जख्मी कर दिया और उसकी बाइक छीन ली. इस हमले में बेहोश पड़े एसएसबी जवान को स्थानीय लोगों ने मठिया गांव लाया और प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस को सूचना दी.

 

 

जाने लिफ्ट देने के बाद अपराधियों ने क्या किया हाल

 

 

वही घायल जवान की पहचान मटीयरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गोइठही निवासी रामजी महतो के 25 वर्षीय पुत्र जयहिन्द कुमार के रूप में हुई है. घायल एसएसबी जवान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह किशनगंज में सशस्त्र सीमा बल के 12 नंबर बटालियन में पदस्थापित है,जहां छुटियों में अपने घर आया था,इसी बीच अपने गांव से गोबर्धना क्षेत्र के एक गांव में दाह संस्कार के लिए जा रहा था. इसी क्रम में एक अज्ञात युवक ने बाइक रूकवाकर बैठने का अनुरोध किया. जिसे अपनी बाइक पर बैठा लिया. लेकिन जैसे ही हरपुर और मठिया गांव के बीच पहुंचा तो अचानक एक छोटी सी कैची से सिर और गर्दन पर हमला कर दिया,जिसके बाद बेहोश होकर गिर गया.

 

 

जाने एसएसबी जवान ने क्या कहा मामले पर

 

 

घायल जवान ने यह भी बताया कि बेहोश होने के बाद अज्ञात युवक अपाची बाइक,पर्स और  मोबाइल लेकर फरार हो गया. वही इस संदर्भ में रामनगर थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि पीड़ित जवान की ओर से अभी आवेदन प्राप्त  हुआ है. घटना की जांच में  पुलिस जुटी है.

Read more on Newsbrief