Back

मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, लोगों ने की जमकर धुनाई

Brief By Newsbrief / 7:02 PM on 10 Aug 2023


(JAHANABAD): बिहार के जहानाबाद में चोरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि दिन के उजाले में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है. हालांकि पुलिस प्रशासन चोरों पर दबिश बनाने में लगातार गस्ती कर रही है. लेकिन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच आज शहर के काको मोड पर एक चोर चोरी करते हुए भीड़ के हत्थे चढ़ गया. जिसके बाद क्या था भीड़ ने उस चोर की जमकर धुनाई कर दी. 

 रंगे हाथों पकड़ाया चोर 

मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद के काको मोड के आसपास के इलाकों में मोबाइल चोरी की घटना लगातार सामने आ रही थी. इसी बीच आज भी एक व्यक्ति मोबाइल चोरी कर रहा था. लेकिन वह रंगे हाथों पकड़ा गया, चोर को पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस की घटना की जानकारी दी. लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची वहां मौजूद लोगों ने चोर की जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद किसी तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला औऱ भीड़ के चंगुल से छुड़वाकर चोर को हिरासत में लिया.  लोगों ने बेवजह आरोप लगाकर की पिटाई . इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने बताया कि मोबाइल चोरी करने की जानकारी हमे मिली थी. जिसके बाद हमने मौके पर पहुंच कर चोर को हिरासत में ले लिया है. पूछताछ में आरोपी चोर ने बताया है कि वह मोबाइल चोरी नहीं कर रहा था. बल्कि चुपचाप कोने में खड़ा था. लेकिन लोगों ने बेवजह उस पर आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी.

Read more on Newsbrief