Back

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के छात्र-छात्राएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मूलभूत सुविधाओं की मांग

Brief By Newsbrief / 12:47 AM on 08 Aug 2023


भागलपुर(BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर जिले में स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राएं आज सोमवार के दिन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्ट्राइक पर चली गई हैं. छात्राओं का कहना है कि 10 अक्टूबर 2017 को बीएससी नर्सिंग कॉलेज की शुरुआत हुई थी. लेकिन यहां सुविधाओं का घोर अभाव है.

 

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल कि छात्राएं अनिश्चितकाल में हड़ताल पर

 

 

 

छात्राओं ने बताया कि यहां पढ़ानेवाले  शिक्षकों की भी कमी है वही  कॉलेज के प्रिंसिपल ज्यादातर नहीं आती हैं. यहां मेष की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है. इसके साथ ही पानी की समस्या भी लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन कॉलेज प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक हालात नहीं बदले. जिसको लेकर आज से छात्र छात्राएं हड़ताल पर हैं.

 

 

मूलभूत सुविधाओं के लिए कर रही हैं हड़ताल

 

 

वहीं छात्र छात्राओं ने कॉलेज के बाहर कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इनका कहना है कि जब व्यवस्था ही नहीं है, तो ऐसे कॉलेज को खोलने का मतलब क्या है. जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा.

Read more on Newsbrief