Back

ऑनलाईन चालान काटने से पटनावासी परेशान,विरोधस्वरूप भाजपा नेता ने किया बाइक का दाह-संस्कार

Brief By Newsbrief / 8:24 PM on 21 Jul 2023


पटना(PATNA):बिहार की राजधानी पटना में कुछ दिनों पहले ही ई चालान की शुरुआत की गई थी. जिसमे ट्रैफिक नियमों के तोड़नेवाले लोगों का ऑनलाईन चालान काटने की शुरआत की गई. लेकिन इससे पटनावासी काफी लोग परेशान है. क्योकि एक दिन में एक ही वाहन का तीन-तीन बार चालान काटा जा रहा है. इसको लेकर लोगों में नाराजगी है.

 

ऑनलाईन चालान काटने से पटनावासी परेशान

 

इसका विरोध करते हुए बीजेपी के नेता कृष्ण कल्लू ने आज पटना के बांस घाट पर नीतीश कुमार की तस्वीर को लेकर मोटरसाइकिल का ही दाह संस्कार कर दिया.  कृष्ण कल्लू ने कहा कि "पटना के बांस घाट पर डेथ बॉडी जलाए जाते हैं, लेकिन आज बिहार सरकार का ये जो सिस्टम है.

 

बीजेपी की ओर से मोटरसाइकिल का किया गया दाह संस्कार

 

जो लोगों को परेशान कर रहा है. इसको लेकर मोटरसाइकिल का दाह संस्कार किया जा रहा है. उन्होंने मांग की है कि इस तरह के नियम को बदला जाए, जिसमें एक ही दिन में कई बार चालान काटे जा रहे हैं. उनकी बात नहीं मानी गई तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

Read more on Newsbrief