Back

गर्लफ्रेंड के इशारे पर अपराध को अंजाम देने वाले गुट का पर्दाफाश,4 अपराधी पुलिस हिरासत में

Brief By Newsbrief / 5:04 PM on 17 Jul 2023


सीतामढ़ी(SITAMADHI):सोमवार को बिहार के सीतामढ़ी  पुलिस ने गर्लफ्रेंड के इशारे पर घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान मुजफ्फरपुर के रहने वाले शातिर अपराधी मुन्ना कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई. इसके साथ ही 3 गुर्गों को भी गिरफ्तार किया गया है.

 

गर्लफ्रेंड के इशारे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

 

वहीं इन लोगों के पास से पुलिस ने चार लोडेड पिस्टल, 20 जिंदा कारतूस 6 मोबाइल फोन तीन मोटरसाइकिल के साथ-साथ 15 घटनाओं में 15 कपड़ों का जो इस्तेमाल किया गया था, उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया गया है. जिसकी जानकारी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है. उन्होने बताया की सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है. सफल उद्भेदन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

Read more on Newsbrief