Back

दिल्ली में यमुना के जल स्तर में रिकॉर्ड वृद्धि,मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

Brief By Newsbrief / 12:49 AM on 13 Jul 2023


 पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है . पानी बरसने से इतनी तबाही मची है कि आम इंसान इससे  हलकान हो गया है . जबर्दस्त पानी होने के चलते इन दिनों यमुना नदी में भी उफान जोरों पर है. इसके चलते राजधानी दिल्ली में इसका जलस्तर 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया औऱ 207.55 मीटर पर पहुंच गया है.  दिल्ली में आखिरी बार यमुना का जलस्तर 1978 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था. इसके बाद इस साल 2023 में इसका रिकॉर्ड टूटा है.

धारा 144 लागू

दिल्ली के जिन इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, वहां खतरे को देखते हुए एहतियात धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. सभी को सावधानी से रहने की सलाह दी गई है . यमुना के जलस्तर का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आपात बैठक बुलाई है. गीता कॉलोनी, पुराना लोहापुल और वजीराबाद रोड और सिग्नेचर ब्रिज पर भी सिविल डिफेंस वॉलन्टियर को तैनात किया गया है. ताकि वहां पर लोगों की भीड़ जमा न हो . पूर्वी दिल्ली में खेल गांव के पास खादर में पानी का स्तर बढ़ने के चलते , वहां फंसे 60 लोगों का रेस्क्यू करवाया गया है.

Read more on Newsbrief