Back

एक शादीशुदा महिला ने मुखिया पर लगाया रेप का आरोप,आधार कार्ड बनवाने का दिया था झांसा

Brief By Newsbrief / 11:22 PM on 11 Jul 2023


गांव  का वो मुखिया जिसके पास लोग अपनी समस्या लेकर जाते है अगर वही अपराध करने लग जाए तो ऐसे गाव का हाल क्या होगा. ऐसा ही मामला कैमूर जिले से सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला ने मुखिया पर रेप का आरोप लगाया है. ये मामला दुर्गावती थाने का है. महिला का आरोप है कि आधार कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके साथ रेप किया गया है. जिसके बाद पीड़ित महिला ने मुखिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस इसकी कार्यवाई में जुट गई है. सबसे पहले महिला का सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया है.  जिसके आधार पर आगे की तहकीकात की जाएगी.

 

 

पीड़िता ने बताई आपबीती

 

पीड़ित महिला भभुआ स्थित महिला थाने पहुंची, जहां आरोपी के खिलाफ उसने शिकायत दर्ज कराई. ड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो आधार कार्ड बनवाने के लिए धढ़ड़र पंचायत के वर्तमान मुखिया प्यारे लाल पासवान के घर गई थी. जहां मुखिया ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसका रेप किया. इतना ही नहीं महिला ने बताया कि आरोपी ने पुलिस के पास जाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है. अपनी शिकायत में महिला ने इन तमाम बातों को पुलिस के समक्ष रखा है. जिसके आधार पर पुलिस पूछताछ करेगी.

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए भभुआ महिला थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि एक महिला के द्वारा दुष्कर्म मामले को लेकर मुखिया के खिलाफ शिकायद दी गई है. महिला की शिकायत पर मुखिया के खिलाफ मामले दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Read more on Newsbrief