Back

गुरु पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, नदीं घाटों पर बड़ी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

Brief By Newsbrief / 5:55 PM on 03 Jul 2023


बेगूसराय(BEGUSARAI):आज 3 जुलाई को आसाढ़ मास की पूर्णिमा है. जिसको गुरु पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. इसको लेकर बेगूसराय जिले में विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जमा हुई. खासकर मिथिला के द्वार कहे जाने वाले सिमरिया और आदि कवि विद्यापति की तपोभूमि कहे जाने वाली झमटिया गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. और गंगा स्नान कर गंगा की पूजा अर्चना किये.

 

गुरु पूर्णिमा पर नदीं घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

 

कल 4 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरु हो रहा है. जो भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए विशेष महीना माना जाता है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ के मंदिर में भी जलार्पण किया. भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर से भी पुख्ता इंतजाम किया गया था. वहीं पुजारियों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का एक खास महत्व होता है, और माता-पिता के साथ-साथ गुरु की सेवा करके लोग मोक्ष को प्राप्त करते हैं.

Read more on Newsbrief