Back

हिंसाग्रस्त मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को पुलिस ने रोका, कांग्रेस ने जताया ऐतराज

Brief By Newsbrief / 8:33 PM on 29 Jun 2023


राहुल गांधी दो दिन के मणिपुर दौरे पर राजधानी इंफाल पहुंचे, जहां पुलिस ने विष्णुपुर जाते वक्त राहुल के काफिले को रोक दिया. उनके साथ कई और कांग्रेस के नेता हिंसा प्रभावित इलाके में दौरे के लिए साथ जा रहे थे. राहुल कई नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने वाले थे.

राहुल को रोकेने पर कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया . केसी वेणुगोपाल ने इसकी अलोचना कि औऱ कहा कि आखिर अनुमति पुलिस क्यों नहीं दे रही है. राहुल गांधी का यह दौरा प्रभावित लोगों से मुलाकात के लिए ही है. उन्होंने तर्क दिया कि हमने करीब 20-25 किलोमीटर का सफर तय किया . लेकिन, कही भी सड़क जाम नहीं हुई. राहुल गांधी कार के अंदर बैठे हैं. ये समझ से परे है कि स्थानीय पुलिस को किसने निर्देश दिया है.

आपको बता दे पिछले एक महीने से अधिक समय से मणिपुर हिंसा की जद में है, कई लोग मारे जा चुके हैं. अभी भी रह-रहकर हिंसा देखने को मिल रही है.

Read more on Newsbrief