Back

पंजाब नेशनल बैंक ने 240 पदों के लिए निकाली वैकेंसी,आवेदन की अंतिम तिथि है 11जून

Brief By Newsbrief / 9:00 PM on 31 May 2023


 अगर आप सरकारी बैंक की तैयारी कर रहें है तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. ऐसे युवाओं के लिए अच्छा मौका सामने आया है. पंजाब नेशनल बैंक ने 240 पदों पर भर्ती निकाली है. ये वैकेंसी ऑफिसर्स के पदों के लिए निकली गई है. इसके लिए अनलाइन आवेदन की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है. जिन उम्मीदवारों को इसमे अप्लाइ करना है वो 11 जून से पहले आपली कर सकते है.

 

सैलरी

स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर निकली वैकेंसी में सिलेक्ट उम्मीदवारों को 36,000 रुपए से लेकर 78,230 रुपए तक हर महीने सैलरी दी जाएगी।

 

वैकेंसी डिटेल्स

पंजाब बैंक द्वारा निकाली गई वैकेंसी के जरिए कुल 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगाी। इनमें क्रेडिट, इंडस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट, इकोनॉमिक्स, डाटा साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी में अधिकारी, मैनेजर, सीनियर मैनेजर पदों पर पोस्टिंग दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क

पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों से 59 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा. वहीं दूसरी सभी श्रेणियों के उम्मीदवार से 1180 रुपए का आवेदन शुल्क लिया जाएगा.

 

सिलेक्शन प्रोसेस

पीएनबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन का रिटन एग्जाम, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इसमें रिटेन टेस्ट 200 नंबर का ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा। जिसमें से शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायगा। जो 50 नंबर का होगा। ऐसे में इंटरव्यू की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन किया जाएगा।

 

 

एजुकेशन क्वालीफिकेशन

 

इसमे ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

 

ऐसे करें अप्लाई

• पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट यानी www.pnbindia.in पर जाएं.

• होम पेज पर उपलब्ध करियर पेज पर क्लिक करें.

• ऊपर दिए गए PNB SO अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या PNB SO रिक्रूटमेंट के तहत उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें.

• ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें.

• पीएनबी एसओ 2023 पीडीएफ पर सभी आवश्यक दस्तावेज यानी फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर आदि अपलोड करें.

Read more on Newsbrief