Back

मोतिहारी से आ रही सनसनीखेज खबर, दामाद ने सास को गोली मारकर की हत्या

Brief By Newsbrief / 7:56 PM on 29 May 2023


मोतिहारी(MOTIHARI): बिहार के मोतिहारी से सोमवार को एक बड़ी ही सनसनी भरी खबर सामने आई है. जहां सनकी दामाद ने सास को ही गोली मार मौत के नींद सुला दिया. घटना के बाद से पूरे गांव में चीख पुकार मच गया है.

 

सनकी दामाद ने सास को मारी गोली

 

आपको बता दें कि यह घटना मोतिहारी के कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है. जहां कल शाम को गायत्री देवी नाम की महिला के दामाद ने ससुराल पंहुचकर खेत से मुंग तोड़ कर लौट रही सास को गोली मार दी. और फरार हो गया.

 

पत्नी की विदाई को लेकर सास से चल रहा था विवाद

 

घटना की मिली जानकारी के मुताबिक दामाद और सास के बीच पत्नी की विदाई को लेकर विवाद चल रहा था. जिसके गुस्से में ये घटना हुई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. और आरोपी दामाद को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई में जुट गई है.

Read more on Newsbrief