Back

शेखपुरा में हुआ बड़ा हादसा,कलश यात्रा के दौरान करंट लगने से 2 की मृत्यु,कई घायल

Brief By Newsbrief / 6:26 PM on 22 May 2023


शेखपुरा (SHEKHPURA) : बिहार के शेखपुरा जिले में नौ दिवसीय महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई. जिस दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. वही कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. देखते ही देखते पल भर की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. घटना के तुरंत बाद लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया .जहां दो की जान चली गई वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है.मृतक की पहचान राजू कुमार पिता महेश सिंह वीरेंद्र कुमार रसूलपुर गांव निवासी के रूप में की गई है. वहीं परिजनों सहित गांव वालों का रो-रो कर बुरा बुरा हाल है.

 

 

 

बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल

 

इस मौके पर शेखपुरा विधायक विजय कुमार और बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार भी शेखपुरा सदर अस्पताल पहुंचे. वही बरबीघा विधायक ने इस घटना पर शोक जताते हुए परिवार बालों को सांत्वना दिया है. साथ ही विधायक ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिया है. वहीं इस घटना में  बिजली विभाग के लापरवाही की बात पर बरबीघा विधायक ने कुछ भी बोलने से परहेज किया है जबकि घायलों की जान बचाने की बात वे कह रहे है. फिलहाल  घटना की जांच की जा रही है.

Read more on Newsbrief