Back

बाबा धीरेंद्र शास्त्री कल आ रहे पटना, हंगामों और विरोध के बींच महिलाओं में उत्साह

Brief By Newsbrief / 5:25 PM on 12 May 2023


पटना(PATNA):हजारों हंगामों और राजनीतिक विरोध के बीच कल 13 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आयेंगे. जिसको लेकर आज 12 मई को नौबतपुर में बागेश्वर धाम के आगमन को लेकर पाली मठ में कार्यक्रम से पहले कलश यात्रा निकाली गई. जिसमे हजारों महिलाएं शामिल हुई.

 

धीरेंद्र शास्त्री के आगमन से पहले निकाली गई कलश यात्रा

 

कलश यात्रा के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. सभी ने मोतीपुर गांव से गंगाजल भरकर कथा स्थल त्रिपाली मठ की ओर रवाना हुई. कलश यात्रा में महिलायें भक्ति गीतों पर झूमती, नाचती और और ऊर्जा से भरी दिखी. वहीं इसके साथ ही जय श्री राम और बाबा बागेश्वर धाम के नारा लगाये गये.

 

पंडित देवेंद्र शास्त्री के आगमन से महिलाएं है उत्साहित

 

कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का कहना है कि बाबा बागेश्वर धाम के पंडित देवेंद्र शास्त्री के आगमन से हमलोग काफी खुश हैं. जिस तरह से बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने देश में हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना की हैं, ये काफी अच्छा है. इसलिए उनके आगमन से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई है.

 

 

विरोध में तेजप्रताप की DSS आर्मी और समर्थन में सवर्ण सेना है खड़ी

 

आपको बता दें कि पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का 13 मई से 17 मई तक पटना के तरेत पाली मठ में कार्यक्रम है. तो वहीं धीरेन्द्र शास्त्री को रोकने के लिए मंत्री तेजप्रताप यादव की DSS आर्मी लठ लेकर परेड भी कर चुकी है. ताकि उन्हें पटना एयरपोर्ट पर ही रोका जा सके. वहीं दूसरी तरफ सवर्ण सेना बागेश्वर बाबा के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है.

Read more on Newsbrief