Brief By Newsbrief / 11:52 PM on 18 Apr 2023
पटना(PATNA):बिहार से हर सालों ना जाने कितने ही आईएएस, आईपीएस और विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी परीक्षा पास करके निकलते है. और पूरे देश भर में अपनी काबिलियत के दम पर बिहार को अपनी सेवा देते हैं. इसके साथ ही राजनीति, अभिनय,गीतकार और संगीतकारों ने अपनी कला से बिहार का गौरव बढ़ाया हैं. लेकिन खेल के क्षेत्र की बात जहां आती है, तो बिहार इसको लेकर काफी मायूस करता है. क्योंकि खेल के क्षेत्र में यहां के लोगों ने कुछ ज्यादा विकास नहीं किया है.
बिहार की बेटी का दुबई अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में चयन
लेकिन मंगलवार को बिहार से दिल खुश करनेवाली खबर आई. जिसको सुनकर बिहार के लोगों की काफी उम्मीद जगी. जहां बिहार की एकमात्र कराटे खिलाड़ी अंशु का चयन दुबई में होने वाले अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है. इससे पहले भी अंशु ने कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मुकाबले में अपना जौहर दिखाया है. दुबई में अपने प्रदर्शन के लिए अंशु काफी उत्साहित है. और कोच भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे है. इनके स्कूल के दोस्तों ने भी अंशु को बधाई दी.
दुबई में बिहार का नाम होगा रोशन
कराटे खिलाड़ी अंशु ने बताया कि 28 अप्रैल से दुबई में होने वाले अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है. इस चैंपियनशिप की पूरी तैयारी अच्छे से कर लिया है. और अच्छा प्रदर्शन करेंगी. दुबई में बिहार का नाम जरूर रोशन करेगी.
अंशु के चयन से बिहार के लोगों में जगी उम्मीद
बिहार में खिलाड़ियों को कम प्रोत्साहन मिलता है. जिसकी वजह से बिहार के बच्चों में छिपी खेल प्रतिभा दुनिया के सामने नहीं आ पाता है. जिसका नतीजा है कि बिहार से किसी भी खेल में बच्चे कुछ खास नहीं कर पाये है. लेकिन कराटे खिलाड़ी अंशु के इस चयन के बाद बिहार के लोगों में एक उम्मीद जगी है.