Back

बिहार में शराब की तस्करी जारी,मुजफ्फरपुर से करीब 1 करोड़ की शराब जब्त

Brief By Newsbrief / 8:10 PM on 08 Apr 2023


मुजफ्फरपुर (MUJAFFARPUR)-बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी का सिलसिला जारी है.सरकार के तमाम उपायों के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब का कारोबार खुलेआम कर रहे है.ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिला के बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 का है. जहां पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी के लाख दावे करते हैं लेकिन शराब तस्करी को रोक पाने में अब तक असफल रहे हैं.

 

जहां से शराब बरामद हुई वहां एक दिन पहले आये थे सीएम.

 

आपको बताये कि हैरान करनेवाली बात यह है कि जिस जगह एक दिन पहले गुरुवार  के दिन सीएम नीतीश कुमार लेदर कलस्टर में पालना घर का उद्घाटन करने पहुंचे थे.उसी जगह से एक करोड़ की शराब बरामद हुई हैं.इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में शराब तस्करों का हौसला कितना बुलंद है.इनके अंदर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नहीं है.

 

 

जब्त शराब की किमत लगभग एक करोड़ रुपये.

 

आपको बताये कि बेला थानाध्यक्ष नीरू कुमारी को शराब तस्करी की सूचना मिलने के बाद वे दलबल के साथ फैक्ट्री पर छापेमारी करने पहुंची. जहां से 1 ट्रक, 4 पिकअप और दो ऑटो में लोड करीब एक करोड़ के अवैध विदेशी शराब को जब्त किया. इसके साथ ही फैक्ट्री के अन्य हिस्सों में छानबीन की तो पहले से स्टॉक किया हुआ विदेशी शराब के सैकड़ों कार्टन बरामद हुए. तो वहीं शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. जिनकी तलाश पुलिस कर रही हैं.इस छापामारी के बाद आसपास के फैक्ट्री कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.

 

पुलिस कर रही हैं फरार शराब फैक्ट्री मालिक की तलाश.

 

थानाध्यक्ष नीरू कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बेला फेज 1 के एक फैक्ट्री में अवैध विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है. जिसके आधार पर की गई छापेमारी में एक ट्रक के साथ कई छोटी-छोटी गाड़ियों में भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया है. पूरे मामले में फिलहाल फैक्ट्री मालिक की शिनाख्त की जा रही है.

 

आवैद शराब आलू और भूसा के बोरे में छुपाकर लोड किया था.

 

ट्रक पर शराब के साथ आलू और भूसा लदा था. बीच में शराब के कार्टन छिपाए गए थे. शराब को दूसरे इलाकों में खपाने के लिए पिकअप और टैम्पू मंगाई गई थी. उस पर पहले भूसा फिर शराब रखी जा रही थी. अनुमान के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है.

Read more on Newsbrief