Back

राहुल गाँधी मामले पर विरोध जारी,बिहार विधनसभा में वेल में धरना पर बैठे कांग्रेसी

Brief By Newsbrief / 5:10 PM on 27 Mar 2023


पटना(PATNA):  कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के मामले पर देशव्यापी आंदोलन करने के लिए कांग्रेस तत्पर हो गई है. बिहार  में भी बड़ा आंदोलन करने की तैयारी हो रही है. इसी कड़ी में बिहार विधानसभा मे आज महागठबंधन के एमएलए और एमएलसी द्वारा बिहार विधानमंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर प्रोटेस्ट किया गया. कॉंग्रेसी विधायक वेल में धरणा पर बैठे हैं.

 

आपको बता दें कि जिस तरह से राहुल गांधी के ऊपर मानहानि के केस में 2 साल की सजा मिली थी और उसके बाद उनकी लोकसभा से सदस्यता खत्म कर दी गई इसको लेकर पूरे देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी साथियों द्वारा विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. जिसको लेकर बिहार में भी सरकार में शामिल महागठबंधन के विधायक और विधान पार्षद आज बिहार विधान मंडल के बाहर काली पट्टी लगाकर जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता समाप्त किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा.

Read more on Newsbrief