Brief By Newsbrief / 9:37 PM on 22 Mar 2023
आज कल ऑनलाइन शॉपिंग करना मानो एक गुनाह हो गया है. ऐसा हम इस लिए कह रहे है क्योंकि काफी लोग ऑनलाइन ऑडर तो कर देते है लेकिन कंपनी वाले या फिर कुरियर वाले उसे ऑडर के जगह आपको कुछ और ही थमा देते है. जिससे लोगों को काफी नुकसाल हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल के आसनसोल के कुलटी क्षेत्र से सामने आ रहा है. जहां शशि यादव अपने छोटे भाई को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए अमेजन से आई फोन ऑडर किया था. जब कुरियर सर्विस के जरिए उसका ऑडर लाय़ा गया जैसे ही पैकेट को फाड़ डब्बे का सील खोला तो अंदर मोबाईल के जगह उनको मिट्टी का दो ढेला मिला, जिसके बाद शशि यादव के होश उड़ गए. जिसके बाद पुलिस द्वारा डिलीवरी बॉय अभिषेक मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानिए पूरा मामला
जिस घटना मे देश के सबसे बड़े ऑनलाइन कुरियर सर्विस अमेजन के ऊपर अपने ग्राहक के साथ ठगी करने का गंभीर आरोप लगा है. ठगी के शिकार हुए शशि यादव ने बताया की उसके भाई राहुल यादव की 21 मार्च को जन्मदिन थी, जिसके लिये उसने अपने भाई को गिफ्ट देने के लिये अमेजन से आई फोन 14 प्रो ऑनलाइन ऑर्डर किया था. उसने मोबाईल फोन की कीमत भी अपने बैंक अकाउंट से ऑनलाइन ऑर्डर कर दिया था. ऑर्डर के बाद मोबाईल 22 मार्च को डिलीवर होने वाला था, पर वह मोबाईल 22 मार्च को डिलीवर नहीं होकर मंगलावार 21 मार्च को हो गई. समय से पहले मोबाईल फोन डिलीवर होने की बात शशि यादव को कुछ समझ मे नही आई, जिसके चलते उन्होंने डिलीवरी बॉय को कहा की उन्होने काफी महँगी मोबाईल खरीदी है. अगर पैकेट के अंदर मोबाईल के जगह कुछ और निकली तो उनको बड़ा नुकसान हो जाएगा. जिसके बाद शशि यादव ने डिलीवरी बॉय के सामने पैकेट को फाड़ा जैसे ही पैकेट को फाड़ डब्बे का सील खोला तो अंदर मोबाईल के जगह उनको मिट्टी का दो ढेला मिला. जिसके बाद शशि यादव ने डिलीवरी बॉय को पकड़ लिया और फ़ौरन बराकर पुलिस फाड़ी को घटना की जानकारी दी जिसके बाद घटना की खबर सुन मौके पर पुलिस पहुँची और डिलीवरी बॉय अभिषेक मंडल को अपने हिरासत मे लेकर बराकर पुलिस फाड़ी ले गई जहाँ उसके साथ पुछताछ की जा रही है.
अमेजन से संपर्क साधने में नाकाम
वहीं डिलीवरी बॉय अभिषेक लगातार अमेजन से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा है, और यह कोसिस मे जुटा है की जैसे भी हो कस्टमर शशि यादव को अमेजन पेमेंट वापस कर दे पर अभिषेक अमेजन से संपर्क साधने मे लगातार नाकाम साबित हो रहा है. जिससे डिलीवरी बॉय अभिषेक की मुश्किलें कम होने के वजाय और भी बढ़ती जा रही है.
हम बताते चलें की अमेजन ऑनलाइन कुरियर सर्विस द्वारा मोबाईल के पैकेट मे मिट्टी का ढेला अपने कस्टमर को ठगने का मामला कोई नया नही है. इस से पहले भी बहुत सी घटना सामने आते रहती है. कभी कस्टमरों को अपने प्रोडक्ट के जगह साबुन देना या फिर पत्थर देना आम हो गया है. कंपनी द्वारा कस्टमरों को ठगने का मामला प्रकाश मे हमेशा आते रहता है. बावजूद उसके अमेजन कंपनी द्वारा अपने कस्टमरों से लगातार ठगी होने वाली घटनाओं पर लगाम नहीं लगा पा रही है.