Back

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वर्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी,बेटियों ने मारी बाजी

Brief By Newsbrief / 10:42 PM on 21 Mar 2023


पटना(PATNA): बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट वर्षिक परीक्षा 2023 का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया है. बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्रशेखर ने परीक्षा परिणाम जारी किया. यह परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक की गई थी. बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित इस परीक्षा में इस बार 13 लाख 18 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा में 6 लाख 81 हजार 975 छात्राएं और 6 लाख 36 हजार छात्र थे. बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट 38 में दिन जारी कर दिया. बिहार के शिक्षा मंत्री ने इसे बिहार के लिए उपलब्धि बताते हुए कहा कि बिहार सबसे पहले परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला पहला राज्य बन गया है.

 

123 केंद्रों पर जांची गई उत्तर पुस्तिका

 

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करते हुए इस बात की जानकारी दी कि 24 फरवरी से 123 केंद्रों इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों की जांच की गई. और रिकॉर्ड समय में परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया. यह बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड के लिए एक उपलब्धि है. जिसमें परीक्षा खत्म होने के महज 38 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया गया.

83.7 फीसद परीक्षार्थी हुए सफल

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा में इस साल 83.7 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं. इस बार भी छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है. छात्राओं ने तीनों संकाय में बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

बिहार के बेटियों ने लहराया परचम

आयुषी नंदन ने 94.80 फीसद अंक प्राप्त किए हैं. आयुषी नंदन विज्ञान संकाय की छात्रा हैं. सौम्या शर्मा और रजनीश पाठक ने वाणिज्य संकाय में संयुक्त रूप से टॉप किया है दोनों को 95 फीसद अंक प्राप्त हुए हैं. कला संकाय में मोहदिशा कुमारी ने 95 फीसद अंक लाकर टॉप किया है. इसी के साथ तीनों संकाय में एक बार फिर से बेटियों ने बिहार का परचम फहराया है. प्रोफेसर चंद्रशेखर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर्स की सूची जारी करते हुए तमाम छात्र छात्राओं से अपने रिजल्ट की पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट देखने का भी आग्रह किया है.

 

बिहार बोर्ड की वेबसाइट www.biharboardonline.in या www.biharboardonline.bihar.gov.in पर जा कर रिजल्ट देख सकते हैं.

Read more on Newsbrief